अमेरिका: 24 घंटे में 1,150 लोगों की जान गई

अमेरिका में 24 घंटे में 30 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1,150 लोगों की जान गई है। इटली और स्पेन के बाद अमेरिका में मौतों का आंकड़ा दस हजार से ज्यादा हो गया है। सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क में शटडाउन 29 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। न्यूयॉर्क स्टेट में पांच हजार मौतें हुई हैं। इनमें आधा से ज्यादा केवल न्यूयॉर्क सिटी में है। वहीं, राज्य में एक लाख 20 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं और 16 हजार से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।