13.5 लाख संक्रमित और 75 हजार मौतें

दुनियाभर में कोरोनावायरस से 13 लाख 52 हजार 173 लोग संक्रमित हैं। इससे 75 हजार 294 की मौत हो चुकी है। दो लाख 87 हजार 679 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इटली (16,523) और स्पेन (13,341) के बाद अमेरिका में भी मरने वालों की संख्या दस हजार के पार हो गई है। उधर, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने टोक्यो, ओसाका और पांच अन्य प्रांतों में 6 मई तक आपातकाल लगा दिया है। टोक्यो, चिबा, कानागावा और सायतामा के साथ-साथ ओसाका, ह्योगो और फुकुओका में लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर जाने से बचने का अनुरोध किया गया है। जापान में अब तक संक्रमण के करीब चार हजार मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 92 लोगों की मौत हो चुकी है।